फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth injured after being hit by Chinese manja

चीनी मांझे की चपेट में आकर युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by Chinese manja
नगर में रास्ते पर जा रहा युवक चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे एवं हाथों की अंगुली में गहरा जख्म हैं।
विज्ञापन

नगर में आए दिन राहगीर चीनी मांझे का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को मोहल्ला मंसूरपुर निवासी मुकीम पुत्र अब्दुल हमीद बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी चीनी मांझे की चपेट में आ गया। मांझे से युवक के हाथ की तीन उंगलियां और चेहरे पर बड़ा जख्म हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर में चाइनीज मांझे से पतंगबाजी का शौक लोगों के लिए जानलेवा साबित होता जा रहा है। गौरतलब है कि चीनी मांझा की बिक्री प्रतिबंधित है। उसके बाद भी इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पतंगबाजी में इसका इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने मांग की है कि चीनी मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed