फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies under suspicious circumstances, accused of poisoning cold drink

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, accused of poisoning cold drink
युवती के घर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के विरोध में युवती के घरवालों पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया है। तबीयत बिगड़ने पर युवक ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। थाना कटघर के मोहल्ला पंडित नगला में बलवीर सिंह का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर बलवीर सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। बड़ा बेटा राहुल वीडियोग्राफी का काम करता था। इसके अलावा वह मुरादाबाद में एक फर्म में भी नौकरी करता था। परिजनों के आरोप के मुताबिक राहुल के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती से संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन युवती का भाई और पिता के इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन

आरोप है कि गुरुवार को युवती ने राहुल को फोन करके अपने घर बुलाया था। इसके बाद यहां उसके परिजनों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर पिला दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवती और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर मुरादाबाद में ही राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मृतक राहुल के पिता बलवीर सिंह ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed