फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies after falling from the roof of the building

युवक की भवन की छत से गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from the roof of the building
थाना क्षेत्र के गांव पत्थर कुटी निवासी एक युवक की जनपद बिजनौर के नूरपुर में भवन की छत से गिरकर मौत हो गई। भवन स्वामी व अन्य लोग उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी नूरपुर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पत्थरकुटी निवासी नेपाल सिंह पुत्र भूप सिंह उम्र 22 साल मजदूरी का काम करता है। वह मंगलवार को जनपद बिजनौर में नूरपुर कस्बे में मिस्त्री के साथ मजदूरी का कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह बिल्डिंग से नीचे आ गिरा। मजदूर के नीचे गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। भवन स्वामी व अन्य लोग उसको लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेपाल की मौत की जानकारी परिजनों को दी गई तो उन में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते नूरपुर पहुंच गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की ओर से लापरवाही की तहरीर थाने में दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed