फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies after being hit by brick laden tractor-trolley

Amroha News: ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 10 Mar 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by brick laden tractor-trolley
गजरौला। सुबह दोस्त के साथ टहलने निकले बुधवार बाजार मोहल्ला निवासी मनोज (28) की ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। उसके चालक को हिरासत में लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से चलाने का केस दर्ज किया।स्टेशन रोड बुध बाजार मोहल्ला निवासी गंगाशरण सिंह की बुध बाजार चौराहा पर जूता-चप्पल बेचने की दुकान है, जिसको उनका बेटा मनोज चलाता था। मनोज के भाई भूपेंद्र सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने नौ बजे मनोज उर्फ मोनू टहल कर आ रहा था। वह खाद गुर्जर चौराहा पर पहुंचा था। इसी बीच ईंट लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली आया और मनोज को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed