{"_id":"6a554cb910216b7aed0eeb7e","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-168075-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बीझलपुर गांव निवासी राजेश (25) की टक्कर से मौत हो गई। हादसा रात करीब दो बजे शहवाजपुर डोर के सामने हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर में राजेश की पत्नी रेखा की मौसी वीरो देवी रहती हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार रात राजेश गांव के ही दोस्त टीटू के साथ बाइक से सुल्तानठेर जा रहा था। करीब दो बजे शहवाजपुर डोर में चाय पी। इसके बाद टीटू को बाइक थमा दी और सिगरेट लेने के लिए पैदल पार कर हाईवे की दूसरी तरफ गया। तभी आए अज्ञात वाहन ने राजेश को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। हादसे में मौत की सूचना देकर शव मोर्चरी पर रखवाया। सोमवार सुबह परिजन थाने और पुलिस कार्रवाई की मांग की।
सीओ अंजलि कटारिया का कहना है हाईवे पर हादसे का मामला सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद