फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young woman takes her own life by hanging herself after family refuses to let her marry her lover.

Amroha News: परिजनों ने प्रेमी से नहीं कराई शादी तो युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 05 Jul 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young woman takes her own life by hanging herself after family refuses to let her marry her lover.
हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी से शादी न होने पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की दो बेटियां करीब तीन माह पहले अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से चली गई थीं। बड़ी बेटी का प्रेमी पड़ोसी गांव, जबकि छोटी बेटी का प्रेमी संभल जिले का रहने वाला था। घटना के दो-तीन दिन बाद ही पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने बड़ी बेटी की शादी तो उसके प्रेमी से करा दी, लेकिन छोटी बेटी की शादी उसके प्रेमी से कराने से इन्कार कर दिया। साथ ही छोटी बेटी के प्रेमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

प्रेमी से अलग होने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने के बाद से युवती मानसिक रूप से बेहद तनाव में चल रही थी। शुक्रवार देर शाम घर में इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ। विवाद के बाद युवती ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed