{"_id":"5828acef4f1c1b7304b39e78","slug":"young-were-come-from-fellowship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहरे भविष्य की चाहत में उमड़ा युवाआें का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनहरे भविष्य की चाहत में उमड़ा युवाआें का रेला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा । अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2016, रविवार को नगर के बिजनौर रोड पर हाशमी नगर स्थित हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा में भागीदारी को लेकर जनपद विभिन्न शहरों व ग्रामीण अंचलों से आए छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया। डेढ़ घंटे की परीक्षा में दिमागी मशक्कत के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आए छात्र-छात्राएं चहक उठे। सभी होनहार बोले हिप-हिप हुर्रे। आवेदन करने वाले 839 परीक्षार्थियों के अलावा 14 परीक्षार्थी अतिरिक्त भी परीक्षा देने पहुंचे। कुल 853 परीक्षार्थियों में से 437 परीक्षार्थियों में परीक्षा दी। जबकि 416 अनुपस्थित रहे।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में रविवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुई। जो साढ़े ग्यारह बजे तक चली। उल्लेखनीय अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कक्षा 9, 10, 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के लिए की जाती है। परीक्षा में भागीदारी के लिए छात्र-छात्राओं में इस कदर उत्साह था। सुबह आठ बजे से ही कॉलेज गेट पर परीक्षार्थी जुटने शुरू हो गए। वहीं छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचीं।
विज्ञापन
जैसे-जैसे कॉलेज गेट पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटती जा रही थी और परीक्षा शुरू होने का समय करीब आता जा रहा था। परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ता जा रहा था। परीक्षार्थी आतुर थे कि जल्दी कॉलेज का गेट खुले और उनकी परीक्षा के लिए एंट्री हो। ठीक नौ बजे छात्र-छात्राओं को लाइन से कॉलेज में प्रवेेश दिया गया। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर के हिसाब से अपने-अपने कक्ष में सीट पर बैठे। ठीक दस बजे परीक्षा शुरु हुई। कॉलेज के कुल 21 कक्षों में परीक्षा हुई। परीक्षा से दस मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र और अटेन्डेंस सीट बांटी गई।
कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिशा निर्देश दिये। अटेंडेंस सीट भरवाई। इसके बाद ही परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र में दिये सवालों को हल कर दिमागी मशक्कत की। साढ़े ग्यारह बजे परीक्षा संपन्न होने पर परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों को प्रश्न पत्र सौंपे। परीक्षा देने बाद जब परीक्षार्थी कॉलेज से बाहर आए तो उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।