फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young man was beaten to death at Gajraula Aastha De-addiction Center

Amroha: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीट-पीट कर हत्या, परिजनों ने की तोड़फोड़: थाने में जमकर हंगामा

Tue, 18 Jul 2023 09:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 09:39 PM IST
सार

गजरौला के आस्था नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मृतक के परिजनों और मोहल्ले को लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
young man was beaten to death at Gajraula Aastha De-addiction Center
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला। शनिवार को आस्था नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय बबलू उर्फ वीरेंद्र की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर उसकी पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ की। थाने में भी हंगागा किया। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन

परिजनों को फोन पर मिली तबियत बिगड़ने की जानकारी
अंवितनगर मोहल्ला निवासी जसवंत सिंह के मुताबिक. उसने अपने 30 वर्षीय भाई बबलू उर्फ वीरेंद्र को शनिवार को आजाद नगर मोहल्ले में आस्था नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया। केंद्र संचालक ने दवाइयों के माध्यम से उसका नशा छुड़ाने की बात कही। इसके लिए हर महीने पांच हजार रुपये का खर्चा बताया। मंगलवार की सुबह केंद्र से फोन गया कि बबलू उर्फ वीरेंद्र की हालत खराब हो गई है। इस कारण उसे मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर मिले चोट के निशान
परिजन मुरादाबाद गए तो वह म़ृत मिला। उसके शव को गजरौला में नशा मुक्ति केंद्र पर ले आए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे लग रहा था कि उसकी पिटाई की गई होगी। नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान हंगामा भी किया। सूचना पाकर पुलिस कर्मी पहुंच गए। उनको समझाया। इसके बाद परिजन एकत्र होकर थाने गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने जसवंत सिंह की तहरीर पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed