फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man's father beaten up hostage in love affair

प्रेम प्रसंग में युवक के पिता को बंधक बनाकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young man's father beaten up hostage in love affair
मंडी धनौरा। प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों को वार्ता के बहाने बुलाकर उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक के पिता को कार में डालकर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां बंधक बनाकर उनकी पिटाई की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती पक्ष के कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इस घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अमरोहा देहात क्षेत्र के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की शाम युवती के परिजनों ने दोनों को बाइक पर घूमते देेख लिया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों को वार्ता के लिए नगर में बुला लिया। देर रात आए युवक के परिजनों की युवती के परिजनों ने अमरोहा बस अडडे के पास पिटाई की। बाद में युवक के पिता को एक कार में डालकर शेरपुर चुंगी ले गए। वहां बंधक बनाकर उनकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पिता को उनके चंगुल से मुक्त कराई। साथ ही मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर उन्हे थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक पक्ष की तरफ से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है, इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed