{"_id":"64ba80d1641091115c0a5fb4","slug":"young-man-mistook-woman-laughter-for-love-and-flirted-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंसी में फंसा: घर के बाहर खड़ी होती थी महिला, पड़ोसी करने लगा बातचीत: इसी बात को प्यार समझ कर दी छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसी में फंसा: घर के बाहर खड़ी होती थी महिला, पड़ोसी करने लगा बातचीत: इसी बात को प्यार समझ कर दी छेड़खानी
Fri, 21 Jul 2023 06:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:29 PM IST
सार
अमरोहा में एक महिला की हंसी मजाक को युवक प्यार समझ बैठा और छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर मां और बेटी को पीटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला ने मोहल्ले के युवक से हंसकर बात क्या की, युवक उसे प्यार समझ बैठा। बिना कुछ सोचे उसने महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने मां-बेटी को पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ये घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। मजदूर के बाहर जाते ही महिला घर के बाहर आकर खड़ी हो जाती थी। तभी दूसरे समुदाय का युवक महिला से बात करता था। महिला भी युवक से सामान्य रूप से हंसकर बात करती थी। लेकिन युवक महिला की हंसी को प्यार समझ बैठा। उसने बृहस्पतिवार की दोपहर घर के बाहर खड़ी महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर उसकी बेटी घर से बाहर आ गई। मां-बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए भाग गया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी अशोक के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन