फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young man from another community took photos of female kanwariyas

तस्वीर पर बवाल: दूसरे समुदाय के युवक ने खींचे महिला कांवड़ियों के फोटो, जमकर हुआ हंगामा; शांतिभंग में चालान

Sat, 15 Jul 2023 07:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 07:32 PM IST
सार

महिला कावड़ियों के दूसरे समुदाय के युवक ने फोटो खींच ली। जिसके बाद अन्य कावड़ियों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
young man from another community took photos of female kanwariyas
kanwar yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे भक्तों के जत्थे में शामिल महिला कावड़ियों के दूसरे समुदाय के युवक ने फोटो खींच ली। जिसे लेकर हंगामा हो गया। कांवड़ियों की भीड़ ने आरोपी युवक की पकड़ कर पिटाई कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के करण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


सावन की शिवरात्रि के मौके पर जोया के कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे। कांवड़ियों के जत्थे में महिला शिवभक्त भी मौजूद थीं। शनिवार की सुबह करीब दस बजे जैसे ही भक्तों का जत्था जोया पहुंचा। तभी दूसरे समुदाय के युवक ने महिलाओं के फोटो खींचने शुरू कर दिए। बस इसी बात को लेकर शिव भक्तों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कांवड़ियों की भीड़ ने आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। जमकर खींचतान की गई। कुछ लोग आरोपी को बचाने में जुट गए तो कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। माहौल गरमाता हुआ देखकर पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई और शांतिभंग करने पर युवक का चालान कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आसिफ बताया। वह भी जोया का ही रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed