फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man dies under suspicious circumstances, family suspects murder

Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Tue, 25 Feb 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, family suspects murder
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव भोगपुर निवासी विशाल शर्मा (40) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रहरा क्षेत्र के गांव भोगपुरा निवासी विशाल शर्मा रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से रहरा से गांव जा रहे थे, लेकिन वह घर नहीं पहुुंचे। इस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पत्नी रेखा शर्मा ने बताया कि वह सोमवार सुबह संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के वैट रसूलपुर के पास बेहोशी की हालत में पड़ मिले। परिजन उनके रहरा के सीएचसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने अज्ञात लोगों पर विशाल का अपहरण कर ले जाने और उक्त स्थान पर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण की मौत की सूचना पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। विशाल की पत्नी रेखा शर्मा शिक्षामित्र है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा छोड़ा है। पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा रहा है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed