फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man dies under suspicious circumstances, body found on the roadside

Amroha News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

Wed, 19 Feb 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, body found on the roadside
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर से निकले अमरोहा निवासी मजदूर मोअज्जम अली (40) की संदिग्ध हालात मौत हो गई। उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अमरोहा के मोहल्ला इस्लामनगर टावर वाली गली निवासी मोअज्जम अली शहर की ही एक फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करते थे। सोमवार शाम दुकान से घर आने के वह बाद टहलने के लिए दाऊद सराय रोड की ओर चले गए, जहां मोअज्जम अली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा तो भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जेब से मिले दोस्त के मोबाइल नंबर पर सूचना देकर परिजनों को बुलाया। परिजन पोस्टमार्टम करने से इनकार करने लगे। हालांकि, बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed