फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man dies under suspicious circumstances, body found in empty plot

Amroha News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, खाली प्लॉट में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, body found in empty plot
अमरोहा। दो दिन से लापता कमल सैनी (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। परिजनों ने एक महिला पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा किया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, जिस महिला पर हत्या आरोप लगाया है वह घर पर ताला लगाकर भाग गई।
विज्ञापन

कमल सैनी अमरोहा के मोहल्ला किशनगढ़ निवासी दिवंगत संतराम सिंह के बेटे थे। चार भाइयों में सबसे छोटे कमल सैनी सोमवार शाम घर से लापता हो गए थे। मंगलवार शाम कमल का शव मोहल्ला शोभानगर में एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घटनास्थल से थोड़ी दूर रहने वाली एक महिला पर जहर देकर कमल की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी महिला मकान का ताला लगाकर भाग गई। चर्चा है कि कमल सैनी का महिला के घर आना जाना था। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed