फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died in accident

आयशर कैंटर की टक्कर से युवक की मौत, पांच साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
गजरौला(अमरोहा)। ब्रजघाट घूम कर पैदल ही मुरादाबाद घर लौट रहे छह युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उसकी मौत हो गई। मेरठ में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी सौरभ, नमन, आयूष, बाबू, विशाल व रामेश्वर कालोनी निवासी यशपाल शनिवार की सुबह घूमने के लिए ब्रजघाट आए थे। घूमने के बाद सभी लोग वापस पैदल ही घर लौट रहे थे। कबीरपुर के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कैंटर आई। जिसने पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। रामेश्वर कालोनी निवासी यशपाल पुत्र धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर टक्कर मारने के बाद चालक कैंटर को छोड़ कर फरार हो गया। इधर घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान देर शाम यशपाल की मौत हो गई। मेरठ में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed