फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   yong boy dead in accident

ऑटो के नीचे दबकर चालक युवक की मौत

Sun, 27 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
yong boy dead in accident
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर टायर फट जाने से तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इसके नीचे दब जाने से चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव को दफन कर दिया। उधर, अमरोहा के युवक की बरेली में हादसे में मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के श्यौनाली गांव निवासी अनवर(28) पुत्र नन्हू खां जोया-पाकबड़ा के बीच ऑटो चलाता था। वह शनिवार की दोपहर पाकबड़ा से ऑटो लेकर आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अम्हेड़ा की जियारत के पास ऑटो का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। अनवर नीचे दब गया। उसके सिर में गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन


चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने उसे बाहर निकाला। उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। देर शाम उसको सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उधर अमरोहा के युवक की बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। शहर के लकड़ा मोहल्ला निवासी कई लोग स्विफ्ट डिजायर से युवक का रिश्ता लेकर टनकपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें  मोहल्ले का  हनीफ पुत्र मोहम्मद यामीन भी था। बरेली से निकलते ही कार व रोडवेज बस के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें हनीफ की मौके पर मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। हनीफ की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed