{"_id":"658dc5f5765263ccb2040e44","slug":"yogendra-stood-first-in-800-meter-race-yash-in-shot-put-and-discus-throw-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-11221-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 800 मीटर दौड़ में योगेंद्र, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में यश रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 800 मीटर दौड़ में योगेंद्र, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में यश रहे अव्वल
Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन श्रीराम किसान इंटर काॅलेज बादशाहपुर में हुआ। सब जूनियर वर्ग की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड में बसंत कुमार पहले, अमित सैनी दूसरे, लवी तीसरे, 800 मीटर दौड़ में योगेन्द्र कुमार ने पहला, बसंत दूसरा, अमित ने तीसरा, गोला फेंक में ध्रुव पहले, घनिष्ट दूसरे, सुशांत ने तीसरा, चक्का फेंक में सुशांत ने पहला, दीप ने दूसरा, पंकज ने तीसरा, कबड्डी में इब्राहीमपुर की टीम ने पहला, जब्दा की टीम ने दूसरा, बालिका वर्ग में 100 दौड़ में छाया पहले, रविता दूसरे, दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अकमल ने पहला, समीर दूसरा, 400 मीटर दौड़ में अरिहंत जैन पहले, हसन दूसरे, मौ. तालिब तीसरे, 800 मीटर दौड़ में योगेंद्र कुमार पहले, बसंत दूसरे, अमित तीसरे, गोला फेंक एवम डिस्कस थ्रो में यश ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में आकाश पहले, राजा दूसरे, जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तनीषा चौधरी पहले, भूमि पाल ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में सलोनी देवी पहले, गोला फेंक में खुशी पहले, भाला फेंक में तनीषा पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता की शुरूआत का ब्लाक प्रमुख गुरेंद्र सिंह दिल्लो ने की। कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बालक एवं बालिकाओं के शरीर के साथ मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर, जूनियर वर्ग की बालिक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, वाॅलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मन प्रसाद ने कबड्डी मैचों की शुरूआत कराई। निर्णायक के रूप में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार, लखन सिंह, आमोद कुमार गहलौत, अली जामिन, दीपक कुमार,प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन