फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yoga week will be celebrated from June 15 to 21, will be organized from block to district level

Amroha News: 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, ब्लॉक से जिला स्तर पर होगा आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Yoga week will be celebrated from June 15 to 21, will be organized from block to district level
अमरोहा। घर-घर आंगन तक योग इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नारा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में एक सप्ताह 15 से 21 जून तक प्रत्येक ब्लाक,तहसील, ग्राम, नगर पालिका व जिला स्तर पर योग का आयोजन होगा। कलक्ट्रेट सभागार में 15 से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले योग सप्ताह व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि घर-घर आंगन तक योग इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नारा है। इस वर्ष 21 लाख लोगों को योग से जोड़ा जाएगा। सभी डिग्री व इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर विद्यालयों में योग होगा। प्रभारी अधिकारी योग को निर्देशित करते हुए कहा कि आशा, आंगनबाड़ी के माध्यम से लोगों को योग के बारे में जानकारी दें। योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजित होना चाहिए। प्रत्येक ग्राम तक योग के बारे में जानकारी पहुंचनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि जनपद का प्रत्येक नागरिक योग से जुड़ कर योगाभ्यास करे। योग करते हुए फोटो वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अमरेंद्र प्रताप, जिला वन अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह, उप जिलाधिकारी नौगांवा, हसनपुर, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed