फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yoga programs will be held at various places in Amroha today

Amroha News: अमरोहा में आज जगह-जगह होंगे योग कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Yoga programs will be held at various places in Amroha today
अमरोहा। योग दिवस के मद्देनजर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यक्रम का खाका खींच दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग शामिल होंगे, जबकि ग्राम पंचायत, ब्लाॅक और तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा भाजपा की ओर से भी जिले के 15 मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के मिनी स्टेडियम में शनिवार को एक साथ पांच हजार से अधिक लोग योग करेंगे। इसमें सरकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे, स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल होंगे। विश्व योग दिवस को लेकर जिले में जोरशोर से तैयारी चल रही है। प्रशासन के स्तर पर जिला, तहसील, ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। जिले स्तर पर शहर के मिनी स्टेडियम में शिविर लगेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील और ब्लाॅक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग सिख इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी स्टेडियम में योगाभ्यास कराएंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार शाम अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिनी स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद और प्रभारी मंत्री केपी मलिक शामिल होंगे। मौसम खराब होने पर कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में योग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed