फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   worship of maa shailputri

मां शैलपुत्री की आराधना कर मांगा आशीष

Mon, 19 Mar 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा Updated Mon, 19 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
worship of maa shailputri
चैत्र नवरात्र के मौके पर गजरौला में चामुंडा मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिलेभर में मां शैलपुत्री की आराधना की गई। भक्तों ने मातारानी के भजन गए। मंदिरों में अखंड ज्योति की स्थापना की गई। सुबह तड़के से ही मंदिरों के आगे भक्तों की लाइन लग गई। घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां की आरती गई।
विज्ञापन

अमरोहा में श्रद्घालुओं ने माता रानी का व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना की। घर व मंदिरों में विधिविधान से कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। सुबह साढ़े आठ बजे से ही माता रानी शैलपुत्री की पूजा अचर्ना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिरों में घंटे की ध्वनि और शंखनाथ की गूंज से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम को महिलाओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किया। माता रानी की चौकी सजाई गई। श्रद्घालुओं ने उपवास रखा। उपवास का सिलसिला नौ दिन तक चलता रहेगा। उधर गजरौला में पहले दिन देवी दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की गई। 
विज्ञापन

शैलराज हिमालय के घर पुत्री रूप मे उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा था। सनातन पद्धति के अनुसार सुबह शुभ मुहूर्त में लाभ अमृत वेला के साथ घट स्थापना की गई। नगर के मोहल्ला बस्ती स्थित चामुंडा मंदिर समेत विभिन्न मोहल्लों में स्थित मां दुर्गा के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के शुभारंभ पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। माता के मंदिरों में दोपहर के समय विशेष आरती की गई। जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सुख समृद्धि की कामना की। 
लोगों ने दिनभर व्रत रख अधिकांश समय पूजा अर्चना में बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed