फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   World Radio Day today: Passion for radio collection got its name registered in Guinness Book

विश्व रेडियो दिवस आज : रेडियो संग्रह के जुनून ने दर्ज कराया गिनीज बुक में नाम

Thu, 13 Feb 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
World Radio Day today: Passion for radio collection got its name registered in Guinness Book
गजरौला (अमरोहा)। लोगों के घरों से भले ही रेडियो गायब हो गए, लेकिन बुद्ध नगर मोहल्ला निवासी राम सिंह बौद्ध के संग्रहालय में कई देशों की नामी कंपनी की 1257 तरह के रेडियो मौजूद हैं। इन रेडियो को संग्रहीत करने में उनका नाम बीते साल गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नाईपुरा के मोहल्ला बुद्ध नगर निवासी राम सिंह 1976 में उत्तर प्रदेश भंडारण निगम में बतौर लिपिक पद पर नियुक्त हुए। 39 साल की नौकरी के बाद जुलाई 2015 में वरिष्ठ अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2016 में उपभोक्ता न्यायालय में सदस्य भी रहे।
विज्ञापन


जुलाई 2021 में इस पद से सेवानिवृत्त हुए। रेडियो और पुराने उपकरण को सहेज कर रखने और लाने के शौक ने उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज करा दिया। जिसका प्रमाणपत्र उनको बीते साल दिया गया। उनके संग्रहालय में 1257 तरह के विभिन्न कंपनियों के रेडियो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो के नाम से पहचान बना चुके राम सिंह बौद्ध का 11 फरवरी और 12 फरवरी की सुबह रामपुर आकाशवाणी केंद्र पर कार्यक्रम प्रसारित किया गया। यूनेस्को ने जलवायु परिवर्तन पर रेडियो की क्या उपयोगिता है, इस विषय पर उनके संग्रहालय का जिक्र किया।
बीते साल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली आमंत्रित किए गए थे राम सिंह
राम सिंह बौद्ध के संग्रहालय में दुर्लभ सिक्कों, पुस्तकों, उपकरणों के साथ ही हमारी आजादी की कहानी कहने वाले अखबार भी रखे हैं। उनका कहना है कि देश को आजाद होने पर अगले दिन जो अखबार प्रकाशित हुआ था, उसकी प्रति उनके संग्रहालय में उपलब्ध है। इससे पहले अखबार भी उनके यहां उपलब्ध हैं।

रेडियो पर सुना था गांधी जी के निधन का समाचार

राम सिंह बौद्ध के संग्रहालय में दुनिया की सभी नामी कंपनियों के रेडियो हैं। उनके संग्रहालय में वह भी रेडियो है, जिससे हसनपुर के लोगों ने 30 जनवरी 1948 को गांधी जी के निधन की खबर सुनी थी। यह उन्होंने रेडियो हसनपुर के जमींदार विनय कुमार गुप्ता ने 1945 में खरीदा था। पूरे हसनपुर में उनके ही पास उस वक्त रेडियो था। राम सिंह बौद्ध कहते हैं कि दो साल पूर्व विनय कुमार गुप्ता उनके संग्रहालय में आए और उनको वह रेडियो उपहार में दिया, जिस पर हसनपुर के लोगों ने गांधी जी की मौत का समाचार सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article