{"_id":"603ea4f48ebc3edc0649c0b3","slug":"workers-hanged-after-leaving-a-suicide-note-gajraula-news-mbd381553391","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझ पर किसी का कोई पैसा नहीं है, सुसाइड नोट छोड़कर फांसी पर लटक गया श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझ पर किसी का कोई पैसा नहीं है, सुसाइड नोट छोड़कर फांसी पर लटक गया श्रमिक
विज्ञापन
मृतक हरदेव सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला। किराए के मकान में रहने वाले श्रमिक ने रात में किसी समय अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह को पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका दरवाजा खोला तो इसकी जानकारी हो सकी। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। इस पर लिखा था- मुझ पर किसी का कोई पैसा नहीं है, हरदेव सिंह। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की सुबह नगर के मोहल्ला बसंत विहार में (रेलवे ट्रेक के पास) सीताराम के मकान में किराए पर रहने वाले हरदेव सिंह (25) पुत्र डालचंद निवासी गांव निरावली थाना आदमपुर का शव कमरे में ही छत के कुंदे पर सफेद रंग की चादर से झूलता हुआ मिला। बताते हैं कि हरदेव सिंह मोहल्ला जवाहर नगर में एक परचून की दुकान पर पिछले तीन सप्ताह से कार्यरत था। पड़ोस में रहने वाले गौरव ने उसका दरवाजा खोलकर देखा तो सामने हरदेव का शव फंदे पर झूलता देख शोर मचा दिया। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। गौरव सूचना देने जीआरपी चौकी भी गया लेकिन उन्होंने घटनास्थल थाने का बताते हुए उसे भेज दिया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। तब तड़ पड़ोसियों ने उसका शव फंदे से उतारकर जमीन पर रख दिया था। पुलिस को कमरे में एक पंफलेट पर लिखा सुसाइड नोट भी मिला। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल में छिपा हो सकता है हरदेव की मौत का राज
गजरौला। नगर के मोहल्ला बसंत विहार में किराए के कमरे में रहने वाला हरदेव सिंह खुशमिजाज था। उसके दोस्तों एवं पड़ोसियों के मुताबिक किसी ने कभी भी उसके चेहरे पर शिकन नहीं देखी। हालांकि वह अक्सर किसी युवती से फोन पर बातें करते हुए कई बार देखा गया। लगभग बीस दिन पूर्व उसे अपनी दुकान पर रखने वाले दुकानदार दीपक शर्मा ने बताया कि दुकान पर हरदेव सिंह पूरी मेहनत से काम करता था लेकिन हर समय किसी युवती से मोबाइल पर बात करता रहता था। उसे कई बार टोका भी। इस पर वह सकपका कर फोन काटकर काम में जुट जाता है। पुलिस का कहना है कि मृतक अविवाहित था। ऐसे में सवाल यह है कि वह फोन पर किससे बात करता था?
विज्ञापन
दुकानदार ने कई बार किया फोन, नहीं मिला जवाब
गजरौला। मृतक हरदेव सिंह भानपुर फाटक रोड पर मोहल्ला जवाहर नगर में एक परचून की दुकान पर काम करता था। दुकान मालिक दीपक शर्मा ने बताया कि वह रोजाना सुबह को समय से दुकान पर आ जाता था। सोमवार की शाम को भी दुकान बंद कराकर ही रोजाना ही तरह कमरे पर गया था। दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। हालांकि रिंग जाती रही। उन्होंने सोचा कि शायद सो रहा होगा। बाद में मोहल्ले वालों और पुलिस से जानकारी हुई कि हरदेव सिंह ने सोमवार की रात किसी समय कमरे में ही आत्महत्या कर ली।