फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Worker fell from the swing while painting the temple, died

Amroha News: मंदिर पर पुताई करते समय झूले से गिरा मजदूर, मौत

Sat, 26 Aug 2023 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Worker fell from the swing while painting the temple, died
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट स्थित में कामनाथ महादेव मंदिर पर पुताई करते समय झूले से गिरकर मजदूर मोहम्मद अहमद (42) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अहमद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मोहम्मद अहमद हर साल रामडोल शोभायात्रा के मौके पर मोहल्ला कोट स्थित मंदिरों की रंगाई-पुताई का कार्य करते थे। शुक्रवार की सुबह मोहम्मद अहमद कामनाथ महादेव मंदिर की पुताई कर रहे थे। इस दौरान ठेकेदार मोहम्मद मुजम्मिल और एक अन्य मजदूर भी कम कर रहे थे। पुताई करते समय मोहम्मद अहमद झूले से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मद अहमद को पकड़ने के चक्कर में ठेकेदार मुजम्मिल भी जख्मी हो गया। थोड़ी देर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही मोहम्मद अहमद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही को सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed