फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work should be done on war footing to save Diyawali and Ganganagar from cutting Ganga: Swatantradev Singh

दियावली और गंगानगर को गंगा कटाने से बचाने के लिए युद्घस्तर पर हो कार्य: स्वतंत्रदेव सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Work should be done on war footing to save Diyawali and Ganganagar from cutting Ganga: Swatantradev Singh
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्र में तटबंध का निरीक्षण किया। गांव धौरिया बिलड़ा से दियावली तक गंगा कटान का जायजा लिया। कहा कि बाढ़काल से पूर्व ही जरूरी कार्यों को पूरा कर लिया जाए। लापरवाही कतई सहन नहीं किया जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जलशक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जीरो प्वाइंट से चचौरा तक गंगाबांध हुए सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव धौरिया से दियावली तक गंगा तटबंध का निरीक्षण किया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि दियावली और गंगानगर में गंगा का कटान अधिक रहता है। कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कीजिए। यदि धन की आवश्यकता पड़ेगी तो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। कहा कि जिस तरह से पहले गंगा कटान को रोकने के लिए लोहे के जाल में पत्थर भरकर स्पर की पुनर्स्थापना की गई है। उसकी तरह से दियावली के नजदीक भी इसे बनाया जाए। इस मौके पर मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चंद्रपाल सिंह खडगवंशी, डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एसपी विनीत जायसवाल, मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा मुरादाबाद आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता एचएन सिंह, अधिशासी अभियंता एपी सिंह, सहायक अभियंता रामलाल सिंह, जेई प्रदीप सागर, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed