फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   won believe of people only work not data

‘फर्जी आंकड़ों से नहीं, काम से जीतें जनता का विश्वास’

Sat, 28 Apr 2018 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Sat, 28 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
won believe of people only work not data
कलक्ट्रेट सभागार में अफरों के साथ समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री । - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट सभागार में चली समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अपने कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की नसीहत दी। कहा कि आंकड़ों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता है। जनता का विश्वास काम से जीता जा सकता है। फर्जी आंकड़ेबाजी से बचें और गुणवत्ता पूर्वक विकास कार्य कराएं। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अफसर शासन की मंशानुरूप जन आकांक्षाओं की पूर्ति विकास योजनाओं का निष्ठापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। नसीहत दी कि केवल आंकड़ों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता, इसलिए कानून व्यवस्था एवं विकास की हकीकत धरातल पर नजर आनी चाहिए। अधिकारी फर्जी आंकड़ेबाजी से बचकर जमीनी ठोस और गुणवत्तापूर्वक विकास कार्य कराएं। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सचेत किया कि बेहतर कानून व्यवस्था की प्रतिबद्धता और शासकीय प्राथमिकता प्राप्त विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वाले दोषी अधिकारियों और कार्मिकों को किसी भी दशा में बख्शा नही जाएगा। ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, राजीव तरारा, कमिश्नर राजेश कुमार सिंह, एडीजी बरेली प्रेमप्रकाश, आईजी वीके सिंह, डीएम हेमंत कुमार, सीडीओ चंद्रपाल सिंह, एडीएम एमए अंसारी, एसपी सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed