फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women's commission member heard the problems

Amroha News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं

Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women's commission member heard the problems
अमरोहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता जैन ने बुधवार को जनसुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम की महिलाओं की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। 13 महिलाओं ने अपने शिकायतों को उनके सामने रखा।
विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संगीता जैन ने कहा कि घरेलू हिंसा से संबंधित जितने भी प्रकरण हैं, उनमें दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह के प्रयास किए जाएं। निस्तारण में समस्या आने पर प्रशासन का सहयोग लें।
विज्ञापन

इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। वन स्टॉप सेंटर पर पीड़िताओं के साथ वार्ता कर उनका हाल भी जाना। इस दौरान डिप्टी कलक्टर, सीएमओ, सीओ नौगांवा सादात, डीडीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण
मंडी धनौरा/बछरायूं। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता व शैक्षिक स्तर पर संतोष व्यक्त किया। विद्यालय की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की।

संगीता जैन ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों के शौचालयों में सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने छात्राओं से उनके विषय से संबंधित सवाल भी पूछे। सही उत्तर मिलने पर उन्होंने छात्राओं की प्रशंसा की।


साथ ही सुबह के नाश्ते व दोपहर के भोजन व उसकी गुणवत्ता के बारे में पूछा। छात्राओं को कंप्यूटर चलाता देखकर संगीता जैन ने उनको तकनीक के साथ चलने की सलाह दी। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही तमाम हेल्पलाइन की जानकारी भी दी। इस दौरान बीईओ अरुण कुमार, भारत भूषण त्यागी, वार्डन भाग्यवती आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article