फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women will fulfill double responsibility by doing election duty with children

Amroha News: बच्चों संग चुनाव ड्यूटी कर महिलाएं निभाएंगी दोहरी जिम्मेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Women will fulfill double responsibility by doing election duty with children
अमरोहा। लोकतंत्र में मतदान की जिम्मेदारी का निर्वहन कराने के लिए कई महिलाओं ने तपती दोपहरी में खुद तो परेशानी झेली ही, साथ में उनके मासूम बच्चे भी परेशान रहे। चुनावी कार्य के साथ-साथ महिलाएं अपने बच्चों को भी संभालती दिखीं। हालांकि एक वर्ष से कम के बच्चों का पालन करने वाली महिलाओं को प्रशासन द्वारा ड्यूटी से राहत दी गई थी। वहीं मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान महिलाओं ने बच्चों को तपिश से बचाने के लिए सिर पर दुपट्टा डाला तो कुछ पेड़ की छांव में उन्हें लेकर बैठ गईं। वहीं कई महिलाओं के साथ उनके पति भी बच्चों को संभालते नजर आए। महिलाएं एक हाथ में चुनावी सामग्री, तो दूसरे हाथ में बच्चों को गोद लिए अपने पोलिंग बूथों पर जाती दिखाई दीं। संवाद
विज्ञापन

--------
पारा चढ़ने के साथ बढ़ती रही कार्मिकों की चुनौती

अमरोहा। चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मंडी समिति बुलाया गया था। सुबह सात बजे उनके आने का समय था, लेकिन दस बजे के बाद भी कार्मिक आते रहे। 11 बजे तेज धूप और गर्मी के बीच वह परेशान नजर आए। धूप को देखते हुए कार्मिकों के लिए पंडाल लगाया गया था। लेकिन भीड़ बढ़ने पर कार्मिक गर्मी में परेशान दिखे। इस दौरान कोई पेड़ की छांव लेता नजर आया तो कोई खुद को गमछे आदि से धूप से बचाता रहा। वहीं, महिलाएं भी धूप से बेचैन नजर आईं। दुपट्टे से चेहरे को ढककर वह इधर-उधर चहलकदमी करती नजर आईं। दोपहर दो बजे के बाद तक कार्मिक मंडी समिति में रहे। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे उनकी रवानगी के लिए वाहन लगते रहे और उनके जाने का सिलसिला शुरू हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed