फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women remained on hunger strike in bad weather

Amroha News: खराब मौसम में भूख हड़ताल पर डटीं रहीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women remained on hunger strike in bad weather
रजबपुर। मध्य गंगा नहर में अधिग्रहित की गई जमीन के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर कूबी में महिलाओं की भूख हड़ताल जारी है। खराब मौसम और धनतेरस का त्योहार होने के बाद भी महिलाओं का हौसला कम नहीं हुआ। उनका कहना था कि उनका आंदोलन कमजोर नहीं पड़ेगा। वह दिवाली भी यहीं मनाएंगे।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर की खोदाई का कार्य गांव कूबी, रामपुर घना व मोहनपुर में लटका पड़ा है। जबकि, जिले में अन्य जगह कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर किसान अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा मांग रहे हैं। लगातार आंदोलन जारी है। अधिकारियों के मनाने के बाद भी किसान नहीं मानें। धरने के बाद महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया था। वह कूबी में भूख हड़ताल पर डटी हैं। नवरात्र, दशहरा और करवाचौथ का पूजन भी धरना स्थल पर किया गया। उन्होंने दिवाली भी वहीं मनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मौसम खराब होने और धनतेरस का पर्व होने के बाद भी महिलाएं भूख हड़ताल पर रहीं। उनका कहना है कि प्रशासन भले ही उनकी अनदेखी करता रहे, लेकिन वह अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगी। शुक्रवार को सुनीता देवी, बबली देवी, कमलेश देवी, रश्मि चौधरी, सिंपल चौधरी, मुन्नी देवी, निर्दोष देवी, नीतू देवी भूख हड़ताल पर रहीं। वहीं उनके साथ आशीष चौधरी, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, बृजपाल सिंह, राजवीर सिंह, सतवीर सिंह, मुकेश चौधरी व राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed