{"_id":"5acd19e44f1c1b533d8b4757","slug":"women-protest-against-of-water-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल कर के विरोध में महिलाओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल कर के विरोध में महिलाओं का हंगामा
ब्यूरोअमर उजाला/गजरौला।
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
गजरौला गंगानगर में जलकर वसूली के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका द्वारा नगर में जलकर वसूल करने के विरोध में मोहल्ला गंगानगर में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है जिन घरों में पानी का कनेक्शन नहीं है, उन घरों से भी छह सौ रुपए जलकर के नाम पर वसूल किए जा रहे हैं।
मंगलवार को नगरपालिका की टीम मोहल्ला गंगानगर में जलकर वसूलने के लिए पहुंची। यहां महिलाओं ने पालिका टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। महिलाओं का कहना है कि छह सौ रूपए प्रत्येक घर से जलकर वसूला जा रहा है। जो कि गलत है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में उमेश देवी, आशा देवी, रोशन देवी, सुमन देवी, नीतू देवी, शकुंतला देवी, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल रहे। उधर, पालिका कर अधीक्षक रामशंकर वर्मा ने बताया कि स्वकर प्रणाली के तहत जलकर गृहकर के साथ वसूल किया जा रहा है। बताया कि छह सौ रुपए प्रतिघर कम से कम जलकर वसूलना अनिवार्य है। जिसके तहत कार्य किया जा रहा है। लेकिन लोग जलकर देने में आनाकानी कर रहे हैं।