फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died in road accident

बेटी की शादी से 14 दिन पहले सड़क हादसे में महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
women died in road accident
हसनपुर। बेटी की शादी का न्योता देकर रिश्तेदारी से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक से लौट रही थी। रहरा मार्ग पर टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। 14 दिन बाद उसकी बेटी की शादी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी रियाजुद्दीन शनिवार देर शाम को बाइक से पत्नी अमना (45) के साथ रिश्तेदारी में बेटी की शादी का न्योता देकर हसनपुर से अपने गांव जा रहे थे। रहरा रोड पर गांव गांगटकोला-दौलतपुर के पास टेंकर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों पति पत्नी घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से गंभीर हालत में आमना को मेरठ के लिए रेफर किया गया था। बताते हैं कि देर रात रास्ते में ही आमना ने दम तोड़ दिया। आमना की मौत की सूचना से परिजनों में मातम है। बताते हैं कि 15 फरवरी को आमना की बेटी गुलिश्ता की शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। आमना की मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed