{"_id":"60cf949a8ebc3e343478be3b","slug":"women-died-in-accident-jpnagar-news-mbd392945379","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति-बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। दवा लेकर घर लौट रही बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पति और बेटा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के शहवाजपुर गांव में किसान आचल सिंह का परिवार रहता है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि रविवार को आचल सिंह अपनी पत्नी पर्मिला (45) और बेटे को साथ लेकर रजबपुर से दवा लेने के लिए आए थे। लौटते समय उनकी बाइक गांव शहवानपुर के निकट पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में पति-पत्नी और बेटा घायल हो गए। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।