फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women dead body found hung

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 30 Apr 2018 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Mon, 30 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
women dead body found hung
फांसी - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के गांव नवादा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार देरशाम उसका शव उसके ही कमरे में फांसी पर लटका मिला। ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके वालों को उसकी आत्महत्या की जानकारी दी और फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मायके वालों के हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला खैबान निवासी करीब बीस वर्षीय दिव्यांग दीपा की शादी नौ माह पहले गजरौला क्षेत्र के गांव नवादा निवासी दिव्यांग मनवीर के साथ हुई थी। हैसियत के अनुसार दीपा के पिता ने उसे दान दहेज दिया था। रविवार दोपहर को दीपा का उसके पति से विवाद हुआ था। शाम करीब सात बजे दीपा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी दीपा के ससुराल वालों ने मायकेवालों को फोन पर दी और पूरा परिवार गायब हो गया। जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मायके वालों ने बताया कि दीपा का पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

 दीपा के साथ कई माह से मारपीट की जा रही थी। वहीं इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रथम दृष्टतया मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed