फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman shot dead people were stunned to see blood-stained body police engaged in investigation

अमरोहा: महिला की गोली मारकर हत्या, खून से सना शव देख लोग रह गए दंग, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 May 2022 10:12 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, बछरायूं (अमरोहा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बछरायूं (अमरोहा) Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 07 May 2022 10:12 AM IST
सार

कृपाल के शोर मचाने पर अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Woman shot dead people were stunned to see blood-stained body police engaged in investigation
ग्रामीणों में फैली सनसनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


ग्राम ढ्योटी निवासी नन्हे सिंह मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की रात वह कहीं गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी मनोज देवी उम्र 34 साल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। लगभग 11:00 बजे जेठ कृपाल ने उसकी चीख की आवाज सुनी। बाहर आकर वह मौके पर गया। वहां मनोज देवी का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


कृपाल के शोर मचाने पर अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज देवी मूक बधिर थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed