फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman lying in front of JCB in protest against removal of illegal occupation

अवैध कब्जा हटाने के विरोध में जेसीबी के आगे लेटी महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman lying in front of JCB in protest against removal of illegal occupation
क्षेत्र के गांव में ग्राम सचिवालय की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की गई राजस्व की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कब्जेदारों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। महिला जेसीबी के आगे लेट गई। इसके बाद बिना कार्रवाई के ही टीम वापस लौट आई। एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पचायत सतेड़ा के मजरा मटैना में काफी दिनों से कुछ लोगों ने ग्राम सचिवालय की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। ग्राम प्रधान द्वारा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। राजस्व की टीम ने कुछ दिन पूर्व मौके पर जाकर इसकी जांच की थी। जिसमें शिकायत सही पाई गई थी। मौके पर लोगों ने ग्राम सचिवालय की भूमि पर अवैध कब्ज कर रखा है। एसडीएम ने ग्राम सचिवालय की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को राजस्व की टीम एवं कोतवाली से पुलिस की टीम जेसीबी के साथ अवैध कब्जा हटवाने के लिए गांव गई थी। बताते हैं कि यहां कब्जेदारों ने कार्रवाई का विरोध कर दिया। एक महिला जेसीबी के सामने लेट गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत कराया। हंगामा कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। तहसीलदार अभय कुमार का कहना है कि ग्राम सचिवालय की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए टीम गई थी। वहां लोगों ने विरोध किया। अब दोबारा से कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed