{"_id":"67ba1bd241ac72eb240692b4","slug":"woman-jumps-into-ganga-with-three-daughters-innocent-missing-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-134887-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला तीन बेटियों को लेकर गंगा में कूदी, मासूम लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला तीन बेटियों को लेकर गंगा में कूदी, मासूम लापता
Sun, 23 Feb 2025 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
गंगा पार बसे लठीरा गांव के निकट शनिवार शाम की घटना
गजरौला। तीन मासूम बेटियों को लेकर महिला गंगा में कूद गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने महिला व उसकी दो बेटियों को बचा लिया, लेकिन एक वर्षीय मासूम लापता हो गई। उसे खोजते रहे, मगर नहीं मिली।
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला जैन वाली गली निवासी पूनम की शादी ब्रजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी वीरू के साथ हुई। उसकी चार बेटियां हैं। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार शाम 4:30 बजे उनको सूचना मिली कि वीरू की पत्नी पूनम अपनी तीन बेटियों छह वर्षीय सविता, तीन साल की स्वाति व एक वर्षीय नव्या को लेकर लठीरा के सामने गंगा में कूद गई है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल साथ लेकर दौड़ पड़े। उनसे पहले ही पूनम तीनों बेटियों को साथ लेकर लठीरा के सामने कच्चे घाट पर गंगा में कूद गई थी। जिसे कूदते आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देख लिया था। उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। किसी तरह ग्रामीणों ने पूनम व उसकी दो बेटियाें सविता व स्वाति को बचा लिया। नव्या लापता हो गई। सूचना पाकर महिला के मायके वाले भी आ गए। काफी देर तक नव्या को तलाश किया गया, लेकिन सुराग नहीं मिला। उधर बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महिला ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल नीरज कुमार ने बताया कि महिला अपने मायके चली गई है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में जांच की जा रही है। एक वर्षीय नव्या को अगले दिन भी खोजा जाएगा।