फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies of fever, four dengue patients found

Amroha News: बुखार से महिला की मौत, चार डेंगू के मरीज मिले

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever, four dengue patients found
अमरोहा/आदमपुर। मौसम में बदलाव के बाद भी बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आमदपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहरपुर गुर्जर में अलका (30) पत्नी बबलू सिंह की मौत हो गई। बुखार का आलम यह है कि जिला अस्पताल में वार्ड मरीजों से भरे हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में हुई मरीजाें की एलाइजा जांच में चार रोगी डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

आमदपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहरपुर गुर्जर में अलका को पांच दिन से बुखार आ रहा था। पहले परिजनों ने उनका इलाज स्थानीय चिकित्सकों के यहां कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के लिए उन्हें हसनपुर के निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। रविवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ने अपने पीछे एक पुत्री आरुषि व बेटा माधव छोड़ा है। उधर, अमरोहा के जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। रविवार को भी जिला अस्पताल के वार्ड में 70 मरीज बुखार के भर्ती थे। जबकि 16 मरीज डेंगू के भर्ती रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया के ग्राम कैलसा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 47 रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में बुखार के लगभग 24 मरीज देखे गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला के ग्राम खाद गुर्जर में भी स्वास्थ्य कैंप का लगाया। जिसमें 30 रोगी देखे गए 05 रोगी बुखार के पाए गए। उधर, जिला अस्पताल में हुई मरीजाें की एलाइजा जांच में चार रोगी डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed