फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Rahul became close to a divorced woman, then brought her home, pressured her to convert to Islam

UP: तलाकशुदा महिला से राहुल बनकर बढ़ाई नजदीकी, फिर ले आया घर, इस्लाम कबूल नहीं करने पर दुष्कर्म

Tue, 06 May 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 06 May 2025 12:54 AM IST
सार

पंजाब की तलाकशुदा ने आरोप लगाया है कि नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के युवक ने नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Rahul became close to a divorced woman, then brought her home, pressured her to convert to Islam
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

विस्तार

दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर पंजाब की तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। बाद में इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा।

विज्ञापन


आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छूटकर महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला संज्ञान में आते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में रोष व्याप्त है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र का आरोपी पंजाब के जालंधर में नौकरी करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान उसने राहुल बनकर हिंदू समुदाय की तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह महिला और उसके दो बच्चे को अपने गांव ले आया। यहां उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने निकाह करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। आरोपी ने महिला से इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि उसने इस्लाम धर्म कबूल करने से मना किया तो आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

किसी तरह महिला अपने बच्चों के साथ घर से निकली और नौगांवा सादात थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रकरण संज्ञान में आते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद सोमवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

जालंधर की महिला अपने दो बच्चों को लेकर करीब तीन महीने से युवक के साथ रह रही है। अब दस दिन से युवक उसे छोड़कर चला गया है। महिला की शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-राजीव कुमार सिंह, एएसपी

दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता का देवर और नंदोई उसके साथ छेड़खानी करते हैं। मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 12 दिसंबर 2021 को मुरादाबाद जनपद के गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। 24 अप्रैल को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इस दौरान विवाहिता के देवर और नंदोई ने छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें कीं। पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed