फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Withdrawal of Rs. 1.25 lakh from professor's credit card

Amroha News: डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर के क्रेडिट कार्ड से सवा लाख रुपये निकाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs. 1.25 lakh from professor's credit card
गजरौला। डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधी ने 1.27 लाख रुपये निकाल लिए। हैरत की बात यह है कि उनसे किसी ने कोई बात तक नहीं की। क्रेडिट कार्ड भी घर में रखा था। मोबाइल पर चार बार में रुपये निकाले जाने का संदेश आने पर पता चला।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी सीमा कौशिक मंडी धनौरा के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पति सचिन कौशिक जनरल स्टोर चलाते हैं। प्रोफेसर सीमा कौशिक ने एक बैंक का क्रेडिट कार्ड ले रखा है। जिसकी ऋण सीमा 1.27 लाख रुपये है। उन्होंने काफी समय से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। शनिवार को क्रेडिट कार्ड घर रखा था। शाम को चार बजे साइबर अपराधी ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1.27 लाख रुपये निकाल लिए। रकम चार बार में निकाली गई। रुपये किस तरह निकाले गए, यह अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है। प्रोफेसर के मोबाइल पर ओटीपी और संदेश आया तो उनको रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। वह परिजनों के साथ थाने पहुंचीं। पुलिस को सारा घटनाक्रम सुनाया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed