{"_id":"6165ee3b8ebc3e4cc1255848","slug":"with-the-help-of-isro-incomplete-will-travel-to-space-jpnagar-news-mbd405967939","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो के सहारे अंतरिक्ष का सफर तय करेंगी माधुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसरो के सहारे अंतरिक्ष का सफर तय करेंगी माधुरी
विज्ञापन
अमरोहा की बेटी माधुरी पूर्णा।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले की बिटिया माधुरी पूर्णा अब अंतरिक्ष के रहस्य को समझने के लिए वैज्ञानिक कम इंजीनियर के तौर पर काम करेंगी। उनका भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। फिलहाल वह बंगलुरु के गेट अकेडमी में विषय विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 10 लाख रुपये सालाना पैकेज मिल रहा है। बकौल माधुरी, सफर आगे जारी रखूंगी। आईएएस में चयन होना ख्वाब है।
राजकीय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदनपाल सिंह और सुमनलता की बेटी माधुरी पूर्णा शुरु से होनहार रही हैं। नौगांवा सादात के अव्वलपुर गांव की मूल निवासी माधुरी पूर्णा की उपलब्धि पर गांववालों ने हर्ष जताया है। प्राथमिक शिक्षा ब्रिलिऐंट स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल कताई मिल से हासिल की। इसके बाद नैनीताल के जितुवा पीपल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से भी पढ़ाई की हैं। एआईईई के माध्यम से चयनित होकर हरियाणा के एमडीयू रोहतक से इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन से बीटेक किया। एमएनआईटी इलाहाबाद से फैलोशिप के साथ एमटेक कम्युनिकेशन सिस्टम से उत्तीर्ण किया। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा शहर के श्री राम पब्लिक इंटर कॉलेज और लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी से इंटर की परीक्षा पास की है। उन्होंने सफलता का श्रेय दादा उदल सिंह और दादा मायावती के अलावा बड़ों के आशीर्वाद को दिया। उनकी उपलब्धि पर चाचा धर्मपाल सिंह, कांति देवी, भाई आशीष प्रताप सिंह, प्रभात दर्शन सिंह, प्रदीप कांत सिंह, मुनीश कुमार, रितिक कांत ने हर्ष जताया है।
बेटियों के सहयोग और मनोबल को बढ़ाएं अभिभावक, कॅरियर खुद चुनने दें
माधुरी पूर्णा ने मंगलवार को फोन पर बातचीत में कहा कि मेहनत का कोई विकल्प न ही होता है। प्रतिस्पर्धा के दौर में माता पिता अपने बच्चों का मार्गदर्शन करें। उनको करियर स्वयं चुनने दें। बच्चे पर अनावश्यक दबाव न दें। कहा कि लड़कियों को भी करियर के पर्याप्त अवसर देने की जरूरत है। प्रतिभा की दृष्टि से लड़कियां कम नही हैं बल्कि आवश्यकता है उनके सहयोग और मनोबल को बढ़ाने की है।
विज्ञापन
बसपा सांसद समेत कई लोगों ने बिटिया की उपलब्धि पर दी बधाई
बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि जिले की बेटियों ने प्रतिभा को साबित कर दिया है। हाल के दिनों में यूपीएससी के साथ ही अब माधुरी पूर्णा ने वैज्ञानिक के पद पर चयन ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि बेटियां बहुत आगे हैं। बधाई देने वालों में प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योनाथ प्रजापति, नवनीत गोला, मलखान सिंह, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बीएसए चंद्रशेखर, प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा, अनुमेष चौहान, लोकेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, मुरारी लाल, उत्तम प्रजापति आदि रहे।
यहां भी हो चुकी हैं चयनित
बिजली निगम में सहायक अभियंता
भाभा आणुविक अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक ,