फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wife shot dead on suspicion of illicit relationship, husband arrested

अमरोहा में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wife shot dead on suspicion of illicit relationship, husband arrested
रजबपुर पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी फाजिल। - फोटो : JPNAGAR
रजबपुर(अमरोहा)। रजबपुर में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पति-पत्नी किराए के मकान में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। मौके पर पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए हैं। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रजबपुर में निवासी शमा (36) के पति नईम की एक साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद शमा ने मुरादाबाद के अनवारनगर निवासी फाजिल से सात महीने पहले दूसरा निकाह किया था। शमा पर 14 साल का एक बेटा भी है। फाजिल ग्रामीण क्षेत्रों से पुराने कपड़ों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। दंपती रजबपुर निवासी सज्जाद के मकान में किराए पर रहते हैं। इस वक्त शमा की बहन फरहा भी उनके घर आई हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही फाजिल शमा के साथ मारपीट करने लगा था। इसके चलते फाजिल और शमा के बीच अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शमा की बहन फरहा कमरे में सोई हुई थी। जबकि शमा और फाजिल दूसरे कमरे में थे। रात में किसी समय फाजिल ने शमा की गोली मारकर हत्या कर दी। कान के पास गोली लगने से शमा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। एकाएक तीन गोली चलने की आवाज सुनकर फरहा की आंख खुल गई। उसने देखा कि शमा लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसएसआई अरिहंत कुमार सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर सबूत जुटाए। इस दौरान पुलिस को मौके पर पिस्टल के तीन खोखे बरामद हुए। संभवता फाजिल ने शमा को पिस्टल से गाली मारी थी। एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने मुआयना किया।

एसपी पूनम ने बताया कि घटना में मृतका के भाई गयास की तहरीर पर पति फाजिल के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अवैध संबंधों के शक में शमा की हत्या करने की बात सामने आई है। फाजिल को शक था कि उसकी अनुपस्थिति में शमा किसी से बात करती है।

रजबपुर में महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट की टीम।

रजबपुर में महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट की टीम।- फोटो : JPNAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed