फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wife caught husband in objectionable condition with girlfriend in Amroha

घरवाली ने बाहर वाली को पीटा: खेत पर बने मचान पर प्रेमिका संग रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 29 Jun 2023 08:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढबारसी अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढबारसी अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Jun 2023 08:12 PM IST
सार

एक किसान रात के समय में छुट्टा पशुओं से खेत की रख वाली करने आया था। थोड़ी देर बाद किसान की पत्नी भी खेत पर पहुंच गई और खेत पर बने मचान पर देखा तो पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। 

विज्ञापन
Wife caught husband in objectionable condition with girlfriend in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के अमरोहा स्थित आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए खेत पर बने मचान पर रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को प्रेमिका के साथ देखने पर पत्नी ने आपा खो दिया और प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। पति ने भी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। 

विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से किसी ने घटना का वीडियो मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो आदमपुर थानाक्षेत्र के दढ़ियाल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किसान रात के समय में छुट्टा पशुओं से खेत की रख वाली करने आया था। थोड़ी देर बाद किसान की पत्नी भी खेत पर पहुंच गई और खेत पर बने मचान पर देखा तो पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। पत्नी ने महिला को देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया और पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

पत्नी और प्रेमिका के बीच हुई मारपीट का बीच-बचाव करने में पति जुट गया। जिसके बाद पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। यह देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पति ने भी पत्नी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से किसी ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। 

पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ माह पुराना है। पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का ये वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed