फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wife and father-in-law arrested for killing farmer, sent to jail

किसान की हत्या में पत्नी और ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wife and father-in-law arrested for killing farmer, sent to jail
किसान की गला घोटकर हत्या करने के आरोप में देहात पुलिस ने पत्नी और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र से जलीलपुर बक्काल गांव निवासी खचेड़ू सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके दो बेटे रघुवीर और चंद्र किशोर हैं। चंद्र किशोर किसान थे। उनके परिवार में पत्नी मीना और एक बेटा है। काफी समय पहले चंद्र किशोर ने एक 100 गज का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट को चंद्र किशोर की पत्नी मीना बिकवाना चाहती थी लेकिन चंद्र किशोर ने बेचने से इन्कार कर दिया था।
इससे नाराज होकर करीब पंद्रह दिन पहले मीना अपने नाबालिग बेटे को साथ लेकर घर से चली गई थी। रजामंदी कराने के लिए कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान के पति और कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी में मीना को वापस घर बुलवाया गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान मीना ने अपने पति चंद्र किशोर को उन ग्रामीणों के सामने जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पूर्व चंद्र किशोर के साथ उनका ससुर भी कई बार हाथापाई कर चुका था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब सात बजे चंद्र किशोर मंदिर पर जल चढ़ाने गए थे। इसी बीच उनका ससुर घर आया। उसने चंद्र किशोर की पत्नी और बेटे की मदद से चंद्र किशोर को घर बुलवा लिया और वापस आते ही इन तीनों ने घर के बाहर चंद्र किशोर को पीटना शुरू कर दिया और फिर गला दबा दिया। चंद्र किशोर की मौत होते ही तीनों मौके से भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चंद्र किशोर की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पिता खचेड़ू की तहरीर पर मृतक की पत्नी मीना, नाबालिग बेटे और मृतक के ससुर विजयपाल निवासी भटपुरा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके चलते बुधवार को मृतक की पत्नी मीना और उसके ससुर विजयपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed