फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Which of the 43 candidates will crown the legislature, decision today

43 प्रत्याशियों में से किस किस सिर सजेगा विधायकी का ताज, फैसला आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Which of the 43 candidates will crown the legislature, decision today
जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को मतगणना होगी। चारों सीटों पर 43 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल जाएगा। गुलड़िया रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना शुरू होगी और एक घंटे बाद से ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो दोपहर बाद दो बजे तक चारों विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन

गुलड़िया रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में हसनपुर, धनौरा, नौगांवा सादात और अमरोहा विधानसभा सीट के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट पेपरों की मतगणना 12 टेबलों पर होगी। अधिकारियों के अनुसार दस मार्च सुबह पांच बजे सबसे पहले रेंडामाइजेशन होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना होगी।
विज्ञापन

जबकि सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद ही तीनों विधानसभा सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे कम बूथ होने के कारण अमरोहा विधानसभा का परिणाम सबसे पहले आएगा, लेकिन अधिकारियों की माने तो यह मतगणना में लगे कर्मचारियों की मतगणना की रफ्तार पर निर्भर करेगा। उम्मीद है कि दो बजे तक तीनों विधानसभाओं का परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जनपद की चारों विधानसभा सीट पर हसनपुर में 13, अमरोहा में 9, धनौरा में 10 और नौगांवा सादात में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब देखना होगा कि कौन जीतकर विधानसभा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed