फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the Kanwad got broken, the Kanwadis blocked the Hasanpur road

Amroha News: कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हसनपुर मार्ग किया जाम, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
When the Kanwad got broken, the Kanwadis blocked the Hasanpur road
गजरौला(अमरोहा)। हरिद्वार से लौट रहे अनूपशहर के कांवड़िये की कांवड़ से बाइक टकराने पर हंगामा हो गया। कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने की बात कहते हुए हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने बाइक भी तोड़ दी। सूचना पाकर मंडी धनौरा सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। कांवड़ियों के गुस्से के चलते हालात काबू से बाहर होते देख हसनपुर पुलिस बुला ली। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अनूपशहर के गांव मलकपुर निवासी शिव भक्त विनोद, रोहित व विक्की सोमवार को हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर लौट रहे थे। वह रात में साढ़े नौ बजे हसनपुर मार्ग पर छोया गांव के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक कांवड़ियों के बराबर से निकलती हुई रोहित की कांवड़ में लग गई। जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। इससे आक्रोशित हुए रोहित के अन्य साथियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक को तोड़ दिया। मगर बाइक सवार मौका पाकर भाग निकला। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कांवड़ को रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी करते रहे। सीओ श्वेताभ भास्कर भी मौके पर जा पहुंचे। मौके की नजाकत को देखते हुए सीओ हसनपुर व हसनपुर कोतवाली पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने कांवड़ियों से वार्ता करते हुए उन्हें समझाया। जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया। कांवड़िये गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कांवड़ खंडित होने पर कांवड़िये हंगामा कर रहे थे। जिनको समझा कर शांत कर दिया गया। कांवड़िये गंतव्य को रवाना हो गए हैं। जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो गया है। बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed