{"_id":"6907bf0449ca02278a0f6ee3","slug":"when-a-rape-case-was-registered-the-lover-got-married-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150801-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी का झांसा दे बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया इनकार, केस दर्ज होते ही पंचायत बैठी और करना पड़ा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी का झांसा दे बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया इनकार, केस दर्ज होते ही पंचायत बैठी और करना पड़ा निकाह
Mon, 03 Nov 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:58 AM IST
सार
अमरोहा में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। उसके गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया। युवती ने युवक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया तो पंचायत बैठी। इसके बाद दोनों का निकाह करवा दिया।
विज्ञापन
अमरोहा निकाह
- फोटो : Istock
विस्तार
किसान की बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पिता व भाई के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने केस दर्ज कराया तो चंद घंटे के बाद ही प्रेमी व उसके परिजनों ने निकाह के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
देर रात दोनों का निकाह करा दिया गया। दुल्हन बनी प्रेमिका ने अब मामले में कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी को पास के एक गांव निवासी युवक प्रेम-प्रसंग में फंसाने के बाद मिलने लगा।
विज्ञापन
तीन माह पहले युवती का परिवार चेहल्लुम देखने गया तो युवक घर में घुस आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती से किनारा करने लगा। दो महीने बाद युवती की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता और भाई ने आरोपी के घर जाकर शादी की बात की तो उसके परिजन भड़क गए।
इसके बाद 18 अक्तूबर शाम सात बजे फिर पीड़िता के पिता और भाई फिर आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को बात की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी देकर भगा दिया।
इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रेमी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के चंद घंटे के बाद दोनों परिवारों की पंचायत बैठी और निकाह की सहमति बन गई। जिसके बाद प्रेमी युगल का निकाह कर दिया।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने आरोपी प्रेमी के साथ निकाह कर लिया है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।