{"_id":"62717836308f86546c7d5c79","slug":"weddings-were-celebrated-on-akshaya-tritiya-the-bullion-shines-jpnagar-news-mbd4268078197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीय पर रही शादियों की धूम, चमका सराफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीय पर रही शादियों की धूम, चमका सराफा
विज्ञापन
अमरोहा के कोट बाजार में ईद पर मिठाई खरीदते बच्चे।
- फोटो : JPNAGAR
अक्षय तृतीया का त्योहार जिलेभर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। बाजार भी गुलजार रहा। इस अवसर पर घर और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। परिवार की खुशहाली की कामना की गई। वहीं, अक्षय तृतीया के चलते जिलेभर में शादी समारोह भी हुए। जिलेभर में करीब डेढ़ करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
जिले में शादी समारोह की धूम रही। उधर, अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी की खरीदारी होने से सराफा गुलजार रहा। एक से डेढ़ करोड़ की खरीदारी होने का अनुमान है। अक्षय तृतीया पर जिले के अधिकांश बैंक्वेट हालों में शहनाई गूंजीं। शादी समारोह के अलावा रिंग सेरेमनी, गोद भराई, व शादी से पूर्व होने वाले मांगलिक कार्य भी संपन्न कराए गए। शुभ मूर्हुत के चलते जिलेभर में सौ से अधिक शादियां एक ही दिन में होने का अनुमान है। दिन के मुकाबले शाम के समय शादियां अधिक हुई है। शहर में अधिकांश मैरिज होम सड़क किनारे होने के कारण शहर में जाम की स्थिति रही। क्योंकि सड़कों पर बारात चढ़ने से वाहन चालकों की परेशानी उठानी पड़ी।
शगुन के तौर पर की गई भी गहनों की खरीदारी
अमरोहा। अक्षय तृतीया पर सराफा भी गुलजार रहा। लोगों ने शगुन के तौर पर सोना, चांदी के आभूषण, सोने के सिक्कों की खरीदारी की। देर शाम तक सराफा में चहल-पहल देखी गई। हालाकि मंगलवार और ईद के चलते दिन में अधिकांश बाजार रहा। जिन परिवारों में बेटा-बेटी की शादी होने वाली है, उन लोगों ने अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी की खरीदारी की।
विज्ञापन
बड़े शहरों में रहता है अक्षय तृतीया का अधिक क्रेज
सराफा कुंवर विनीत अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सामान्य दिनों की तरह ही सोना, चांदी की खरीदारी हुई है। बंपर खरीदारी अमरोहा में नहीं होती है। बड़े शहरों में अक्षय तृतीया का अधिक क्रेज रहता है। इसी लिए वहां अधिक खरीदारी होती है। वहीं सराफ राकेश अग्रवाल अग्रवाल ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर लोगों में सोना, चांदी व सिक्कों की खरीदारी को लेकर अधिक उत्साह नहीं देखा जा रहा है। सामान्य दिनों की तरह ही अक्षय तृतीया पर खरीदारी हुई। लोगों ने शगुन के तौर पर खरीदारी की है। सोने की सिक्के की खरीदारी हुई। चांदी के आइटम भी लोगों ने खरीदे हैं।
मांगलिक कार्य संपन्न कराने को पंडितों की रही मांग
पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर अनसूझ साया होने के कारण जिलेभर में शादी समारोह की धूम रही। एक दिन में कई शादियों में मांगलिक कार्य संपन्न कराए गए हैं। वहीं अन्य पंडितों की मांग रही। शादी समारोह में पंडितों की व्यवस्था करने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।