फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Water should be released in Madhya Ganga Canal: Diwakar Singh

मध्यगंगा नहर में छोड़ा जाए पानी : दिवाकर सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Water should be released in Madhya Ganga Canal: Diwakar Singh
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि क्षेत्र से गुजर रही मध्यगंगा नहर में शीघ्र पानी छोड़ा जाए। जिससे उसका लाभ किसानों को मिल सके। इस समय किसानों को सिंचाई के लिए नहर की बहुत जरूरत है। जिम्मेदार अधिकारी इसे गंभीरता से लें।
विज्ञापन

बुधवार को पदाधिकारी तहसील में एकत्र हुए। यहां एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण फीडरों का स्टेट्स खत्म कर इन्हें शहरी फीडर की श्रेणी में लाया जा रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। गांव अहरौला अहमद यार खां में बिजलीघर बनाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन इस प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाया गया। जिससे क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, अस्पतालों को बंद कराया जाए। आरोप लगाया कि तरौली में तैनात लेखपाल मनमानी करते हैं। उन्होंने तत्काल हटाया जाए। खतौनी में नाम गलत दर्ज किए गए हैं। जिन्हें सही कराया जाए। हर घर जल योजना के तहत गांव करनपुर माफी में ओवरहेड टैंक बनाया गया था। जिसे चालू कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, उदयवीर सिंह, अनुज नागर, ब्रह्म सिंह, लाला नागर, परमा ठाकुर, नेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed