फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water logging om road in amroha due to heavy rain, relief from summer

अमरोहा में झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न

Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा/गजरौला।
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा/गजरौला। Updated Sun, 22 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
water logging om road in amroha due to heavy rain, relief from summer
अमरोहा के मोहल्ला कोट में हुए जलभराव में बंद वाहन को धक्का देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की दोपहर में हुई एक घंटे की झमाझम बारिश में शहर की सड़कों पर तालाब का सा नजारा दिखाई देने लगा। आजाद रोड, कोट रोड, स्टेशन रोड पर बारिस के दौरान तीन फिट तक जलभराव हो गया। बाइक और ई रिक्शा बंद होने पर लोग ढकेलते नजर आए। बारिश  की वजह से सड़कों पर जलभराव के कारण आवाजाही लगभग बंद हो गई। इस वजह से छुट्टी के बाद भी ज्यादातर बच्चे स्कूलों में रूकने को मजबूर       हो गए।
विज्ञापन

बारिश के दौरान सड़कों पर तीन फिट तक पानी भर गया। इस वजह से सड़कों पर तालाब का सा नजारा देखेने को मिला। आजाद रोड पर बारिश का पानी जेएस हिंदू पीजी कालेज के गेट से अंदर तक घुस गया। इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर जलभराव के बीच से निकलने को मजबूर हो गए। सड़कों पर पानी ज्यादा होने से बाइकें बंद होने के बाद लोग पैदल ही बाइकों को जलभराव के बीच से खींचते हुए ले गए। कोट रोड पर सीएचसी के अंदर तक दो फीट से ज्यादा जलभराव हो गया। बारिश रुकने के बाद दवाई लेने आए लोगों का जलभराव के बीच से वापस जाना मुश्किल हो गया। इससे आगे नगर पालिका में भी कई फीट पानी भरा हुआ था। डाकखाने के आगे जलभराव के कारण लोग बाहर से ही लौट गए। कोट रोड से टीपी नगर पुलिस चौकी तक तीन फीट जलभराव के बीच से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा अनुभव रहा।       
विज्ञापन

खुले नाले बने परेशानी का सबब       ः शहर में नाला सफाई के बाद पालिका कर्मियों ने नालों को खुला ही छोड़ दिया था। बारिश का पानी सड़कों से होकर नालों में समाता गया। भयंकर जलभराव के बीच नाला या सड़क कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। हालांकि शहर में खुले पड़े नाले काफी समय से हादसों को दावत दे रहे हैं। लेकिन शनिवार को बारिश के दौरान कई लोग नालों में गिरने से बच गए। इस दौरान छेबड़ा रोड पर कुछ लोगों के पशु बारिश के पानी के साथ नालों में बह गए। जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद हो गई बाइक और ई रिक्शा 
झमाझम बारिश से सड़केें जलमग्न हो गई। सड़कों पर पानी भर गया। इतना पानी की बाइक और कार के साइलेंसर डूब जाए। यही वजह रही कई जगहों पर बाइक, ई रिक्शा और कार बंद हो गई। लोग बाइक और ई रिक्शा ढकेलते               नजर आए।

गजरौला में शनिवार की दोपहर जमकर बारिश हुई। खैर बारिश तो ढाई बजे तक ही हुई लेकिन, शाम पांच बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से बारिश का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। किसान टकटकी लगाए बादलों के बरसने की आस में था तो वहीं आम आदमी भी गर्मी के चलते परेशान थे। शुक्रवार को भी करीब एक घंटे तक बादल बरसे जोकि, शनिवार को बरस पड़े। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी ने परेशान करके रख दिया था। दिन ही नहीं रात में भयंकर गर्मी हो रही थी। बिजली कटौती और उमस भरी गर्मी से चैन की नींद सोना मुश्किल था। शनिवार को बारिश हुई तो मौसम खुशनुमा हो गया। उधर बारिश में नहाने के लिए बच्चो दौड़ पड़े। स्कूल से घर लौट रहे बच्चे बारिश में भीगते हुए ही गए। फिलहाल तापमान में बारिश के चलते गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed