फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water level in ganga

गंगा में उफान, करने लगी कटान

Tue, 02 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 02 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
water level in ganga
गजरौला के तिगरी में गंगा तट पर कटान कर रही गंगा। - फोटो : amar ujala
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश से हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। इससे गंगा उफन रही हैं, फिलहाल पिछले दिन के मुताबिक जलस्तर स्थिर है। इधर, गंगा से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान होने लगा है। इससे लोग सहमे हुए हैं।  
विज्ञापन


सोमवार को ब्रजघाट गंगा का जलस्तर 198.15 मीटर और तिगरी का 200.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले रविवार को भी गंगा का यही जलस्तर रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन कटान शुरू हो जाने से दिक्कत बढ़ गई है। ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा से सटे गांव ओसीदा जगदेवपुर में गंगा का पानी संपर्क मार्गों के साथ ही खेतों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आलम ये है कि खेतों पर जाने के लिए ग्रामीणों को गले तक पानी में उतर कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के लाखन सिंह ने बताया कि करीब दस साल पहले गंगा गांव से सट कर निकलती थीं। अब करीब आधा किलोमीटर दूर गंगा पहुंच गई हैं। मगर, बरसात में गंगा का पानी गांव की ओर दौड़ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में खेतों पर जाना भी मुश्किल हो रहा है। रास्ते के खेतों में करीब तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed