फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Warrantee for animal cruelty arrested in disguise of a sadhu

Amroha News: साधु के वेश में छिपा पशु क्रूरता का वारंटी गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Warrantee for animal cruelty arrested in disguise of a sadhu
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

साधु का वेश बनकर रह रहे पशु क्रूरता अधिनियम के वारंटी को ब्रजघाट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह चार साल से गायब था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गजरौला क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी राम लखन उर्फ राजू के खिलाफ 2021 में पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, वह जमानत पर छूट गया था और इसके बाद कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। तारीख पर भी नहीं गया तो न्यायालय ने उसे वारंटी घोषित कर दिया और पुलिस को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि वह साधु का वेश बनाकर इधर-ऊधर छिपकर रहने लगा। बृहस्पतिवार को ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ को सूचना मिली कि साधु के वेश में वारंटी जल्द-जल्द ठिकाने बदलता रहता है। इस समय ब्रजघाट में रहने लगा है। यहां से भी कुछ दिनों बाद ठिकाना बदल सकता है। उन्हाेंने पुलिस टीम साथ ली। दबिश देकर वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed